[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results UKPSC SI Result 2025 OUT: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ

UKPSC SI Result 2025 OUT: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ

0
UKPSC SI Result 2025 OUT: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ
UKPSC SI Result 2025 OUT

UKPSC SI Result 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट का परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट .uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी सार्वजनिक किए गए हैं.

कब हुई थी परीक्षा और प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए अधिसूचना 31 जनवरी, 2024 को प्रकाशित हुई थी. कुल 222 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसमें सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना) के 108 पद, गुल्मनायक पुरुष (PAC/IRB) के 89 पद और फायर सेकेंड ऑफिसर के 25 पद शामिल थे.

शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2025 को किया गया था. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 14 मई 2025 को हुआ. अंततः अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दी गई प्रेफरेंस के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई.

क्या रही कटऑफ?

आयोग ने पद और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं.

  • उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस): सामान्य वर्ग (UR) की कटऑफ 205.66, EWS के लिए 201.85 और OBC के लिए 198.80 रही. SC उम्मीदवारों की कटऑफ 174.14 और ST की 189.39 अंक रही.
  • उपनिरीक्षक (अभिसूचना): UR श्रेणी की कटऑफ 201.60, EWS की 195.24, OBC की 194.99, SC की 167.78 और ST की 186.34 अंक रही.
  • गुल्मनायक (PAC/IRB): सामान्य वर्ग की कटऑफ 190.16, EWS की 185.33, OBC की 186.34, SC की 160.67 और ST की 177.45 अंक घोषित की गई.

परिणाम का महत्व

यह भर्ती उत्तराखंड पुलिस बल और अग्निशमन सेवा में युवाओं को अवसर देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है. हजारों परीक्षार्थियों के लिए यह रिजल्ट सफलता की नई राह खोल रहा है. चयनित उम्मीदवार अब प्रशिक्षण और नियुक्ति की ओर कदम बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर

Previous article Bihar youth innovation: बिहार के दो होनहारों का कमाल: रोबोट ‘आर्सी’ और एआई में सुरक्षा खामी खोजकर दिखाया दम
Next article बिहार में खुलेगी 32 मिट्टी जांच प्रयोगशाला, किसानों को होगा बड़ा फायदा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel