[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results जल्द जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट, जानें कहां कर सकेंगे चेक

जल्द जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट, जानें कहां कर सकेंगे चेक

0
जल्द जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट, जानें कहां कर सकेंगे चेक
UGC NET Result 2026 चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA अब किसी भी समय UGC NET का रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर सकती है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आएगा. जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी है, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे लगातार वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि रिजल्ट अचानक रिलीज किया जा सकता है.

UGC NET December 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चली थी. यह एग्जाम पूरे देश के अलग अलग एग्जाम सेंटर्स पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में कराया गया था. परीक्षा खत्म होने के बाद NTA ने 14 जनवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी.

UGC NET Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें.
  • होमपेज पर UGC NET December 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Date of Birth डालें.
  • Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और एक कॉपी सेव कर लें.

कट ऑफ लिस्ट भी जारी होगी

यूजीसी नेट की आंसर की में जो भी आपत्तियां स्टूडेंट्स ने आंसर की पर डाली थीं, उन्हें सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने चेक किया. उसके बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर UGC NET का रिजल्ट बनाया जाएगा. रिजल्ट के साथ साथ सभी 83 विषयों की अलग अलग कट ऑफ लिस्ट भी जारी होगी.

UGC NET पास करने वाले कैंडिडेट्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी में Assistant Professor बनने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं. कुछ कैंडिडेट्स को Junior Research Fellowship यानी JRF भी मिलती है. JRF मिलने के बाद रिसर्च करने का मौका मिलता है और हर महीने फेलोशिप भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें: UGC नियमों से नाराज अफसर! मुंह पर मारा Resignation, जानिए कौन हैं DM बरेली के अलंकार अग्निहोत्री

Previous article Varun Dhawan: वरुण धवन को मुंबई मेट्रो की फटकार, स्टंट करते वीडियो हुआ वायरल
Next article Prakriti Kakar Wedding: गायक प्रकृति कक्कड़ ने जयपुर में रचाई शादी, विनय आनंद संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel