[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें कब होगा फिजिकल टेस्ट

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें कब होगा फिजिकल टेस्ट

0
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें कब होगा फिजिकल टेस्ट
एससएसी जीडी कांस्टेबल की सांकेतिक तस्वीर (SSC GD Salary 2025 फाइल फोटो)

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2024 तक चली थी. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फवरी 2025 तक हुआ था. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

SSC GD Constable Result 2025 ऐसे करें चेक

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर SSC Constable GD in BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा.
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

आएगी सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

SSC GD Constable Result 2025 घोषित होते ही परीक्षार्थी अपनी रैंक, मेरिट स्थिति और योग्यता के आधार पर स्थिति का आकलन कर सकेंगे. एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के माध्यम से उम्मीदवार यह जान पाएंगे कि वे सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट में हैं या नहीं.

SSS GD Constable PET Exam: कब होगा फिजिकल टेस्ट?

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. फिजिकल टेस्ट को लेकर SSC की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. फिजिकल टेस्ट खत्म होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा. इसमें सेलेक्ट होने वालों को BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles जैसे सुरक्षा बलों में पोस्टिंग मिलेगी.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 LIVE Update: क्या आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

Previous article पैक्सों की जगह व्यापारियों के हाथों गेहूं बेच रहे किसान
Next article डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel