[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: एसएससी कांस्टबेल का रिजल्ट जारी, 391599 पास, यहां डायरेक्ट करें चेक

SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: एसएससी कांस्टबेल का रिजल्ट जारी, 391599 पास, यहां डायरेक्ट करें चेक

0
SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: एसएससी कांस्टबेल का रिजल्ट जारी, 391599 पास, यहां डायरेक्ट करें चेक
SSC GD Constable Result 2025 DECLARED

SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 3,91,599 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से CRPF, CAPF, Assam Rifles, BSF और ITBP जैसे सुरक्षा बलों में कुल 39000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं.

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

SSC GD Constable Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर SSC GD Constable Result 2025 Direct Link पर जाएं.
  • अब फोर्स के अनुसार लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

SSC GD Constable Result 2025 Direct Link to Check Here

SSC GD Constable Result 2025: कैसा रहा रिजल्ट?

श्रेणी (Category)पुरुष (Males)महिलाएं (Females)
सामान्य (General)1,51,90317,536
अनुसूचित जाति (SC)54,2156,212
अनुसूचित जनजाति (ST)40,7644,698
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)77,9778,665
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)25,2702,922
पूर्व सैनिक (ESM)1,42314
कुल योग (Total)3,51,55240,047

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के अनुसार, 25,21,839 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए. इनमें से 3,51,552 पुरुष उम्मीदवार और 40,047 महिला उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास घोषित किए गए हैं.

Success Story: 170 कंपनियों से रिजेक्ट, MBA के बाद एयरपोर्ट पर लगाया झाड़ू, आमिर अब अरबों के मालिक

Previous article नजरी नक्शा तैयार करते समय संबंधित क्षेत्र के सार्वजनिक प्रतिष्ठान दर्शाना जरूरी: एसी
Next article ट्रेन में बिगड़ी महिला यात्री की तबीयत, मौत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel