[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results जल्द जारी होगा एसएससी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट, सुरक्षा बलों को मिलेंगे 53690 जवान

जल्द जारी होगा एसएससी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट, सुरक्षा बलों को मिलेंगे 53690 जवान

0
जल्द जारी होगा एसएससी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट, सुरक्षा बलों को मिलेंगे 53690 जवान
SSC GD Constable की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SSC GD Constable Final Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आने वाली है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. आयोग ने रिजल्ट से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला था. इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 तक चली थी. अब फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है.

SSC GD Constable Final Result 2026 कैसे चेक करें

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Result या Latest News सेक्शन पर क्लिक करें.
  • SSC GD Constable Final Result 2026 के लिंक को खोलें.
  • PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF को सेव या प्रिंट कर लें.

SSC GD Constable Final Result 2026 में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित फोर्स की ओर से जॉइनिंग और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. जल्द ही मेडिकल टेस्ट और नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और ऑफिशियल नोटिस का इंतजार करें.

SSC GD Constable के कितने पदों पर होगी भर्तियां?

SSC GD Constable Final Result 2026 जारी होने के बाद देश के अलग अलग केंद्रीय सुरक्षा बलों में कुल 53,690 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के जरिए BSF में 16,371 पद, Central Industrial Security Force CISF में 16,571 पद, Central Reserve Police Force CRPF में 14,359 पद भरे जाएंगे.

इसके अलावा SSB में 902 पद, Indo Tibetan Border Police ITBP में 3,468 पद, Assam Rifles AR में 1,865 पद, Secretariat Security Force SSF में 132 पद और Narcotics Control Bureau NCB में 22 पदों पर भर्तियां होंगी.

यह भी पढ़ें: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Previous article Kolhan University Cricket Team Announced : कोल्हान यूनिवर्सिटी की 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम घोषित
Next article Giridih News :युवा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel