[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results SSC CGL टियर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC CGL टियर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

0
SSC CGL टियर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक
SSC CGL Tier 1 Result 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

SSC CGL Tier 1 Result 2025 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन SSC की ओर से सीजीएल भर्ती परीक्षा का टियर 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया है. इसके लिए परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हुई थी. परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.

SSC CGL Tier 1 Result 2025 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर SSC CGL Tier 1 Result 2025 से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पीडीएफ फाइल में रिजल्ट दिया गया होगा.
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Check Here

एसएससी सीजीएल भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 14582 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. टियर 1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है, लेकिन इसी के आधार पर कैंडिडेट्स को टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है. टियर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला चरण टियर 2 परीक्षा होगी.

इस परीक्षा में कुल 1.3 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इसके लिए टियर 1 परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाला है. एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 1419 कैंडिडेट्स पास, यहां करें चेक

Previous article शिविर में महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर की गयी जांच
Next article महिला ने की खाते से 56 हजार रुपये गायब होने की शिकायत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel