[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results SSC CGL Tier 1 में 139395 कैंडिडेट्स पास, जनरल कटऑफ 152.4 मार्क्स

SSC CGL Tier 1 में 139395 कैंडिडेट्स पास, जनरल कटऑफ 152.4 मार्क्स

0
SSC CGL Tier 1 में 139395 कैंडिडेट्स पास, जनरल कटऑफ 152.4 मार्क्स
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Cut Off लिस्ट चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Cut Off: एसएससी सीजीएल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन SSC की ओर से सीजीएल भर्ती परीक्षा के टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है. इस बार एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में कुल 139395 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है.

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 के बीच किया गया था. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार काफी समय से रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. कटऑफ जारी होने से कैंडिडेट्स को यह साफ समझ में आ गया है कि आगे की चयन प्रक्रिया में उनकी स्थिति क्या है.

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Cut Off लिस्ट जारी

हाल ही में जारी कैटेगरी वाइज कटऑफ (SSC CGL Tier 1 Category Wise Cutoff) और चयनित उम्मीदवारों के आंकड़ों से भर्ती प्रक्रिया की स्थिति साफ हो जाती है. इस लिस्ट के मुताबिक कुल 2781 उम्मीदवार अगले चरण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. अलग अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक और चयनित उम्मीदवारों की संख्या अलग रखी गई है, ताकि सभी वर्गों को समान मौका मिल सके.

श्रेणीकटऑफ अंकउपलब्ध उम्मीदवारों की संख्या
अनुसूचित जाति (SC)137.16184577
अनुसूचित जनजाति (ST)130.16987377
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)150.51402892
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)152.14666350
सामान्य वर्ग (UR)152.47231525
श्रवण बाधित (HH)112.6242330
अस्थि बाधित (OH)127.4805230
कुल2781

सामान्य वर्ग की बात करें तो यहां कटऑफ सबसे ज्यादा 152.47231 अंक रही है. इस कैटेगरी से कुल 525 उम्मीदवारों को आगे के चरण के लिए चुना गया है. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS की कट ऑफ 152.14666 अंक रही और इस वर्ग से 350 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इससे साफ है कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग में मुकाबला सबसे ज्यादा कड़ा रहा.

ओबीसी वर्ग के लिए कटऑफ 150.51402 अंक तय की गई है. इस कैटेगरी से सबसे ज्यादा 892 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं, जो यह दिखाता है कि ओबीसी वर्ग से बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कटऑफ 137.16184 अंक रही और 577 उम्मीदवार चुने गए हैं. वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग में कटऑफ 130.16987 अंक रही और 377 उम्मीदवारों को आगे का मौका मिला है.

SSC CGL Result 2025 तीन लिस्ट जारी

इस बार एसएससी की ओर से रिजल्ट तीन अलग अलग लिस्ट में जारी किया गया है. पहली लिस्ट में कुल 6196 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है. दूसरी लिस्ट में 2781 उम्मीदवारों के नाम हैं. वहीं तीसरी और सबसे बड़ी लिस्ट में 130418 कैंडिडेट्स को जगह दी गई है. तीनों लिस्ट मिलाकर कुल 139395 कैंडिडेट्स टियर 1 परीक्षा में पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 1419 कैंडिडेट्स पास, यहां करें चेक

Previous article Disaster Management: देश स्तर पर पंचायतों को आपदा से निपटने के लिए किया जाएगा सशक्त
Next article 62.69 ग्राम स्मैक व 2.57 लाख रुपये बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel