[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results SSC CGL टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां करें चेक

SSC CGL टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां करें चेक

0
SSC CGL टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां करें चेक
SSC CGL Result 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

SSC CGL Result 2025 OUT soon: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से CGL Tier 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे. इस साल भी बड़ी संख्या में युवाओं ने परीक्षा में भाग लिया है, ऐसे में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 से 26 सितंबर 2025 तक किया गया था. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई थी और अब उम्मीदवारों को सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है. एसएससी की ओर से जारी होने वाला रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.

SSC CGL Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Latest News सेक्शन में SSC CGL Tier 1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
  • इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर ध्यान से सर्च करें.
  • यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप टियर 2 के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे.
  • भविष्य के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रख लें.

14582 पदों पर नियुक्तियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 14582 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें 6183 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 3721 पद ओबीसी के लिए, 1423 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 2167 पद एससी के लिए और 1088 पद एसटी वर्ग के लिए निर्धारित हैं.

इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों में चयन की उम्मीद भी ज्यादा है. परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर मिलती रहेंगी, इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से साइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET Result 2025 को लेकर परेशान हुए परीक्षार्थी, वेबसाइट पर दिखा No Records

Previous article पंडारक में प्रेम प्रसंग में किशोर की गला रेत कर ले ली जान
Next article Bokaro News : बीएंडके व अरगड्डा की लगातार तीसरी जीत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel