[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results SBI PO रिजल्ट का है इंतजार, इस तरह करें डाउनलोड

SBI PO रिजल्ट का है इंतजार, इस तरह करें डाउनलोड

0
SBI PO रिजल्ट का है इंतजार, इस तरह करें डाउनलोड
SBI PO Mains रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

SBI PO Mains Result: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) मेंस परीक्षा सितंबर महीने में हुई थी. वहीं अब परीक्षार्थी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. आइए, जानते हैं रिजल्ट आने पर इसे कैसे देख सकते हैं.

SBI PO Mains Result: कहां देखें रिजल्ट? 


SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, sbi.co.in

SBI PO Mains Result How To Check: कैसे देखें रिजल्ट?  

  • SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • करियर पेज पर Recruitment Result पर क्लिक करें. 
  • पीओ मेंस पीरक्षा रिजल्ट लिंक देखें और उस पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.  
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और क्लिक करें. 
  • SBI PO मेंस परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 

SBI PO Mains Exam: कब हुई थी एसबीआई पीओ परीक्षा? 

एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था.

SBI PO Mains Vacancy: कितने पदों पर निकाली गई वैकेंसी? 

एसबीआई पीओ की इस भर्ती के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें से 203 पद जनरल के लिए, 135 ओबीसी, 50 ईडब्ल्यूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं. बता दें, 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं. 

SBI PO Mains Selection Process: कैसे होगा चयन? 

SBI की पीओ परीक्षा के तहत कैंडिडेट्स का चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा. पहले प्रीलिम्स और फिर मेंस परीक्षा होगी. वहीं इन दोनों परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस और CAPF में एसआई भर्ती, 3000 से ज्यादा पदों के लिए तुरंत करें अप्लाई

Previous article Congress Candidates First List: कांग्रेस ने देर रात जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुटुंबा से लड़ेंगे राजेश राम
Next article How To Organize Dressing Table: बिखरी ड्रेसिंग टेबल को दें नया लुक, इन टिप्स की मदद से करें ऑर्गेनाइज 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel