[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results RSSB 4th Grade Answer Key 2025: चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द, प्रश्न पत्र जारी, यहां देखें डिटेल

RSSB 4th Grade Answer Key 2025: चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द, प्रश्न पत्र जारी, यहां देखें डिटेल

0
RSSB 4th Grade Answer Key 2025: चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द, प्रश्न पत्र जारी, यहां देखें डिटेल
एग्जाम देते कैंडिडेट की सांकेतिक तस्वीर (RSSB 4th Grade Answer Key 2025)

RSSB 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक राज्यभर के विभिन्न जिलों में आयोजित हुई थी. इस भर्ती में 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. अब परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और जल्द ही आंसर की भी उपलब्ध होगी. यहां आप RSSB 4th Grade Answer Key 2025 के बारे में डिटेल देखें.

RSSB 4th Grade Answer Key 2025: परीक्षा का आयोजन

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी – पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुई. प्रत्येक शिफ्ट में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे गए थे और समय सीमा 2 घंटे थी. गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी निर्धारित है.

RSSB 4th Grade Question Paper 2025: डाउनलोड कैसे करें

बोर्ड ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा समाप्त होते ही सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र जारी कर दिए. उम्मीदवार इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के ‘Candidate Corner’ सेक्शन से पीडीएफ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.

RSSB 4th Grade Answer Key 2025: कब होगी जारी?

बोर्ड जल्द ही सभी शिफ्टों की आंसर की भी वेबसाइट पर जारी करेगा. इसके लिए अलग-अलग शिफ्ट के अनुसार पीडीएफ लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवार आंसर की देखकर अपने अनुमानित अंक (provisional score) निकाल सकेंगे. साथ ही, यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित करेगा.

RSSB 4th Grade Vacancy 2025: पोस्ट की डिटेल

इस भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें से 48,199 पद सामान्य क्षेत्र (Non-Scheduled Areas) और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Areas) के लिए निर्धारित हैं. यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के ग्रुप D पदों पर की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- NMMS Scholarship 2025-26: मेधावी छात्रों के लिए स्काॅलरशिप यहां, आवेदन शुरू, देखें पूरी जानकारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel