[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का रिजल्ट जारी, देखें कट ऑफ लिस्ट

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का रिजल्ट जारी, देखें कट ऑफ लिस्ट

0
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का रिजल्ट जारी, देखें कट ऑफ लिस्ट
सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB ALP Result 2026 Declared: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के CBT-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों की नजर अब कटऑफ और अगले चरण की तैयारी पर है.

आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए CBT-1 परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी. परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण CBT-2 के लिए पात्र होंगे.

ऐसे चेक करें RRB ALP Result 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB ALP Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें.
  • जन्मतिथि भरें और लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

RRB ALP Result 2026 Check Here

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी कटऑफ अंकों में है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न जोन और श्रेणियों के अनुसार कटऑफ सूची भी जारी की है. उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे जोन की वेबसाइट पर जाकर कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं.

आरआरबी एएलपी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले CBT-1 और CBT-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को CBAT यानी कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में शामिल होना होगा. अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी. सभी चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UP DElEd एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म

Previous article Giridh nesws :चिह्नित 14.20 एकड़ जमीन मुक्त करें, अन्यथा होगी कार्रवाई : एसडीओ
Next article Giridh nesws :42 पंचायतों में 45 हजार लाभुकों तक पहुंचेंगे 28 पंचायत सचिव
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel