[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

0
राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RPSC SI Telecom PET Result 2026: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने SI Telecom PET Result 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET में हिस्सा लिया था, अब वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

RPSC SI Telecom भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया था. इसके बाद भर्ती परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी.

RPSC SI Telecom PET Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Result सेक्शन में क्लिक करें.
  • अब SI Telecom PET Result 2026 लिंक खोलें.
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

लिखित परीक्षा का रिजल्ट 11 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. इसमें सफल उम्मीदवारों को PET यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया. PET का आयोजन 9 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक किया गया था. अब आयोग ने PET रिजल्ट जारी कर दिया है.

इतने पदों पर हो रही भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. Non TSP Area में सबसे ज्यादा 94 पद रखे गए हैं. वहीं TSP Area के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं. कैटेगरी के हिसाब से देखें तो UR, OBC, SC, ST, EWS और MBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं.

PET में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी. उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक

Previous article पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार को नार्वे के पूर्व मंत्री ने दिखाया आईना, दिया करारा जवाब
Next article Motihari News: रक्सौल के सूर्य मंदिर तालाब से मिला 11 किलो का विशाल कछुआ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel