[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results राजस्थान में नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स पास, खाली रह गईं 97% सीटें

राजस्थान में नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स पास, खाली रह गईं 97% सीटें

0
राजस्थान में नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स पास, खाली रह गईं 97% सीटें
RPSC स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)

RPSC School Lecturer Result 2025: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से लेक्चरर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान में लेक्चरर भर्ती में गजब का खेल देखने को मिला है. इस परीक्षा में कुल 225 पदों पर भर्तियां होनी थी, जिनमें 219 सीटें खाली रह गईं. इस वैकेंसी में परीक्षा होने के बाद सिर्फ 6 ही कैंडिडेट्स पास हो पाए हैं. ऐसे में इस वैकेंसी में 97 फीसदी सीटें खाली ही रह गई हैं.

RPSC लेक्चरर का रिजल्ट जारी

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से अक्टूबर 2024 में 2202 पदों पर भर्तियां निकली थीं. इसमें पॉलिटिकल साइंस के लिए 225 पद शामिल थे. इस भर्ती की परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित हुई जिसके लिए 84,846 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 45,674 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.

पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट का रिजल्ट देखकर लोग दंग रह गए हैं. क्योंकि लगभग 3% योग्य उम्मीदवार ही निकल पाए. वहीं राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से पहली बार फेल होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है.

RPSC School Lecturer Result 2025 Disqualified Candidates List Check Here

RPSC School Lecturer Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Lecture Recruitment Exam 2025 Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट पीडीएफ खुलेगा जिसमें पास हुए उम्मीदवारों और अयोग्य घोषित रोल नंबर की लिस्ट होगी.
  • अपना रोल नंबर ध्यान से सर्च करें.

RPSC लेक्चरर भर्ती रिजल्ट ने साबित कर दिया है कि इस बार पेपर बच्चों का खेल नहीं था. पॉलिटिकल साइंस जैसे सब्जेक्ट में 225 पदों के लिए इतनी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी. नतीजतन सिर्फ 6 ही पास हुए बाकी खाली बचे 219 पदों के लिए हो सकता है फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो.

यह भी पढ़ें: मेरिट लिस्ट और कटऑफ के साथ छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें

Previous article Gemini Nano Banana ट्रेंड में क्या आपकी प्राइवेसी खतरे में है? अपलोड करने से पहले जानें क्या होता है आपकी तस्वीरों का
Next article तेजस्वी यादव हाजिर हो…कोर्ट से आया फरमान, लैंड फार जॉब मामले में 13 को आयेगा फैसला
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel