[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results RBI ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBI ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
RBI ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RBI Office Attendant Result 2026: अगर आपने RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए बड़ी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तक दी गई थी. इसी दिन तक परीक्षा फीस जमा करने की भी सुविधा उपलब्ध थी.

ऐसे करें RBI Office Attendant Result 2026 चेक

  • सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “RBI Office Attendant Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे.
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

RBI Office Attendant Result 2026 Check Here

भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को किया गया था. परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 फरवरी 2026 को जारी किए गए थे. अब 22 जून 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

वैकेंसी डिटेल्स

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के तहत कुल 572 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों के लिए 291 पद निर्धारित किए गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए 51 पद आरक्षित हैं. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 83 पद तय किए गए हैं. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 89 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 58 पद आरक्षित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: SBI की 1.5 लाख की नौकरी छोड़ यहां क्यों आई… इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल, जानिए टॉपर का जवाब

Previous article मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, केस दर्ज
Next article गिरफ्तार बायोमीट्रिक संचालक ही निकला ‘महा-मास्टरमाइंड’, PMCH पटना का छात्र मयंक कश्यप गैंग का सरगना
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel