[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

0
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक
Rajasthan Police Constable Result 2025 (सांकेतिक फोटो)

Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से इस भर्ती परीक्षा का Rajasthan Police Constable Result 2025 जल्द जारी किया जाएगा. फिलहाल विभाग ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है और अभ्यर्थियों से आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. ऐसे में अब रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद विभाग ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर 21 से 23 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था. अब सभी आपत्तियों को सॉल्व करने के बाद रिजल्ट जारी होने की तैयारी पूरी हो चुकी है. संभावना है कि अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

Rajasthan Police Constable Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Rajasthan Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

आगे की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल दक्षता परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा. इन सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. जो उम्मीदवार अंतिम सूची में शामिल होंगे, उन्हें राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

इस बार राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से कुल 9617 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसमें जनरल, OBC, SC और ST वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का लाभ भी दिया गया है. वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बीएसएफ में कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 69000, यहां करें अप्लाई

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए क्या योग्यता आवश्यक है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है. साथ ही, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) पास करना भी अनिवार्य है. इन योग्यताओं के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल को प्रोबेशनरी अवधि के दौरान लगभग 14,600 रुपये प्रति माह वेतन मिलता है. प्रोबेशनरी पूरी होने के बाद उनका वेतन 23,588 रुपये से 34,000 रुपये प्रति माह तक हो जाता है, जिसमें विभिन्न भत्ते शामिल होते हैं. यह वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अंतर्गत आता है.

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी सामान्यतः 8 घंटे की होती है, लेकिन विभागीय आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार यह समय बढ़ सकता है. कुछ मामलों में, विशेष रूप से ट्रैफिक या सुरक्षा ड्यूटी के दौरान, कार्य अवधि 10 से 12 घंटे तक हो सकती है. लंबी ड्यूटी पर अतिरिक्त भत्ते भी दिए जाते हैं.

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल में क्या-क्या होता है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दो चरण होते हैं- शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET). PST में उम्मीदवार की ऊंचाई, छाती और वजन मापा जाता है, जबकि PET में दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है.

Previous article Hair Dyeing Tips: बालों को कलर करवाते समय करते हैं ये गलतियां? लुक हो जाएगा बर्बाद और कॉन्फिडेंस जीरो!
Next article Bobby Deol ने बेटे आर्यमन के बॉलीवुड डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी, बोले- नेपोटिज्म हमेशा काम नहीं करता
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel