[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results राजस्थान BSTC प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी, predeledraj2026.com पर करें चेक

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी, predeledraj2026.com पर करें चेक

0
राजस्थान BSTC प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी, predeledraj2026.com पर करें चेक
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026: राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने BSTC प्री डीएलएड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

ऐसे चेक करें Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 Check Here

अब रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों ने अच्छा स्कोर हासिल किया है, उन्हें अपनी पसंद के डीएलएड कॉलेज में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

कब हुई थी परीक्षा?

प्री डीएलएड 2026 परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 5 हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 4 लाख 97 हजार 178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को राजस्थान के 41 जिलों में किया गया था. राज्यभर में कुल 1774 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पारियों में परीक्षा संपन्न हुई.

यह भी पढ़ें: UP DElEd एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म

Previous article अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत
Next article सोनारायठाढ़ी: पंचायत ज्ञान केंद्र से छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel