रिजल्ट के इंतजार के बीच, जानिए RBSE बोर्ड में पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड में हर सब्जेक्ट का टोटल मार्क्स 100 होता है. इसमें से 80 मार्क्स थ्योरी के लिए जरूरी है और 20 मार्क्स प्रैक्टिकल के लिए जरूरी है.

By Shambhavi Shivani | March 21, 2026 9:57 AM

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल है कि आखिर राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?  

टोटल कितने मार्क्स का होता है एक पेपर?

राजस्थान बोर्ड में हर सब्जेक्ट का टोटल मार्क्स 100 होता है. इसमें से 80 मार्क्स थ्योरी के लिए जरूरी है और 20 मार्क्स प्रैक्टिकल के लिए जरूरी है. 10वीं में आमतौर पर 6 सब्जेक्ट की परीक्षा होती है. 12वीं में भी 3-4 ऑप्शन और दो लैंग्वेज विषय की परीक्षा होती है. 

क्या है राजस्थान बोर्ड में पासिंग मार्क्स?

बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है. ऐसे में कुल 600 अंकों में पास होने के लिए कम-से-कम 198 मार्क्स लाना जरूरी है. 

पासिंग मार्क्स नहीं आने पर क्या है ऑप्शन?

अगर कोई स्टूडेंट राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में एक दो विषय में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, वे सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट का रिजल्ट कंपार्ट्मेंट परीक्षा में हासिल किए गए अंक के आधार पर तय किया जाता है.

कैसे देखें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट? 

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर Examination Results या 10/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर (Roll Number) डालें. 
  • इसे Submit करें और Get Result पर क्लिक करें. 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- रोल नंबर से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट