[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results NIFT एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NIFT एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
NIFT एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NTA NIFTEE Stage 2 Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFTEE) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करते हैं. कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NIFTEE 2026 के लिए स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया गया था. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था. अब NTA ने 03 जून 2026 को स्टेज-2 रिजल्ट जारी कर दिया है.

ऐसे चेक करें NIFTEE Stage 2 Result 2026

  • NTA NIFTEE की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध Stage-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

NTA NIFTEE Stage 2 Result 2026 Check Here

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

NIFT में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया कोर्स के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. बी.डिजाइन (B.Des) कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को GAT, CAT और सिचुएशन टेस्ट में शामिल होना होता है. इसमें CAT को 50 प्रतिशत, GAT को 30 प्रतिशत और सिचुएशन टेस्ट को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है. वहीं बीएफटेक (B.F.Tech) कार्यक्रम में केवल GAT के आधार पर चयन किया जाता है.

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है. वहीं जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाता है, उनके लिए कोई अंक नहीं दिए जाते. इसलिए उम्मीदवारों को अपना स्कोर अनुमानित करते समय नेगेटिव मार्किंग का भी ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 17 ब्रांचों में 1589 सीटें, JoSAA काउंसलिंग से लें IIT BHU में एडमिशन

Previous article हाथियों ने विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ कर खाया अनाज
Next article खेल सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज, डीसी ने दिये सख्त निर्देश
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel