[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results NABARD में डेवलपमेंट असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

NABARD में डेवलपमेंट असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

0
NABARD में डेवलपमेंट असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
सांकेतिक फोटो (Canva)

NABARD Development Assistant Result 2026: नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों का लंबे समय से चल रहा इंतजार भी खत्म हो गया है.

उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर लॉगिन करना होगा. रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी.

ऐसे चेक करें NABARD Development Assistant Result

  • सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं.
  • होमपेज पर Career Notices या Results सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद NABARD Development Assistant Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ या लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • अगर पीडीएफ खुलती है तो उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • अगर लॉगिन पेज हो तो मांगी गई जानकारी दर्ज करके Submit करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

NABARD Development Assistant Result 2026 Check PDF

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 फरवरी 2026 तय की गई थी. उसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख थी.

मेन्स परीक्षा का पैटर्न

प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को अब मेन्स परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े सवाल शामिल होंगे.

इन सभी विषयों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं. इंग्लिश सेक्शन में डिस्क्रिप्टिव सवाल भी पूछे जाएंगे, जिनमें निबंध, प्रेसी राइटिंग और रिपोर्ट या लेटर राइटिंग शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC CDS का फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in पर करें चेक

Previous article ‘सबके लिए स्कोर 0-0 है’, पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग की नजरें IPL 2026 ट्रॉफी पर
Next article हर्बल रोटी के फायदे जानकर आप भी आटे में मिलाना शुरू कर देंगे ये चीजें
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel