[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MPBSE 10th Result 2026: रोल नंबर से चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

MPBSE 10th Result 2026: रोल नंबर से चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

0
MPBSE 10th Result 2026: रोल नंबर से चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

MPBSE 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा छात्र डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी.

MPBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर करें रजिस्ट्रेशन

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. एमपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर पर सिर्फ रोल नंबर दर्ज करने से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

MP Board 10th Result 2026 on Digilocker Register Here

ऐसे चेक करें MPBSE 10th Result 2026

  • सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘MP Board Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

कब हुई थी बोर्ड परीक्षा?

एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक कराई गई थी. परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी और इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे.

कैसा रहा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?

हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जारी किया है. कक्षा 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.19 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 94.15 दर्ज किया गया. वहीं कक्षा 8वीं में छात्राओं का रिजल्ट 94.98 प्रतिशत और छात्रों का 92.74 प्रतिशत रहा.

यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Previous article करेले से बनाएं मजेदार डिशेज, इन 4 रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई  
Next article सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरों को बड़ा सम्मान, ट्रेन में मुफ्त सफर की सुविधा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel