[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MP Board Result 2025: भोपाल ऑफिस पहुंचा छात्रों का रिपोर्ट कार्ड, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2025: भोपाल ऑफिस पहुंचा छात्रों का रिपोर्ट कार्ड, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

0
MP Board Result 2025: भोपाल ऑफिस पहुंचा छात्रों का रिपोर्ट कार्ड, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
MP Board Result 2025 (BG Pic: Freepik)

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेस बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. एमपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफिस पहुंच गई है. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है.

MP Board Result 2025 Date: कब हुई थी परीक्षाएं?

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं. वहीं, 25 मार्च 2025 को आखिरी परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी. इसमें शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.

MP Board 10th 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर MP Board Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब MPBSE Class 10th या MPBSE Class 12th के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Check Marksheet के लिंक पर जाना होगा.
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते स्कोरकार्ड खुल जाएगा.

MPBSE 12th Result 2025: कक्षा 12वीं में 7.5 लाख छात्र

साल 2024 में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए कुल 7,48,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में इस साल भी इंटरमीडिएट में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या 7.5 लाख से ऊपर है. बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. रिजल्ट की तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. बता दें कि 22 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा पांचवी और आठवीं में थे. ऐसे में अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in के अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी चेक सकते हैं.

ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: अपलोड हो रही है मार्कशीट, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं को रिजल्ट यहां करें चेक

Previous article Waqf Bill पास होते ही जेडीयू में बढ़ी नाराजगी, 4 मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे से गरमाई बिहार की सियासत
Next article आरजे महवश ने किया चौंकाने वाला खुलासा, चहल के साथ डेटिंग पर मिस्ट्री गर्ल की सामने आई सच्चाई!
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel