[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MP बोर्ड 10वीं में कम नंबर से न हो उदास, मिलेगा दूसरा मौका

MP बोर्ड 10वीं में कम नंबर से न हो उदास, मिलेगा दूसरा मौका

0
MP बोर्ड 10वीं में कम नंबर से न हो उदास, मिलेगा दूसरा मौका
MP बोर्ड 10वीं स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो

MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट उनके ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है. रिजल्ट आने के बाद जहां एक तरफ खुशी का माहौल होता है, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं, जो अपने कम नंबरों को देखकर उदास हो जाते हैं. अगर आपके नंबर आपकी उम्मीद से कम आए हैं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है. अपनी मेहनत पर भरोसा रखें.

अगर आप एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं या कम मार्क्स आए हैं, तो आपके पास अपना साल बचाने का एक और मौका है. साथ ही अपने करियर को सही दिशा देने के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन भी मौजूद हैं.

MP Board 10th Result: री-इवैल्यूएशन का मौका 

आपको लगता है कि आपका एग्जाम अच्छा गया था और आपको मेहनत के हिसाब से कम मार्क्स मिले हैं, तो आप री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस प्रोसेस में  स्टूडेंट्स अपनी आंसर शीट दोबारा चेक करवा सकते हैं. इससे पता चलता है कि मार्किंग में कोई गलती नहीं हुई है और आपका स्कोर भी बेहतर हो सकता है. 

MP Board 10th Result: कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री एग्जाम 

अगर आपके नंबर कम आए हैं या आप किसी एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. MP बोर्ड छात्रों को एक और मौका देती है वो है कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री एग्जाम. इस एग्जाम में आप जिस सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं, बस उसी विषय की परीक्षा देकर आप अपना एक साल बचा सकते हैं. 

MP Board 10th Result: दोबारा परीक्षा में शामिल होना 

अगर आप एग्जाम में पास नहीं हो पाए, तो उदास होने की जरूरत नहीं है. आप अपने पिछले अनुभव का लाभ उठाकर और हुई गलतियों से सिखकर अगले साल एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं. अपनी कमियों को दुर करके और अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दे सकते हैं. साथ ही अपना फ्यूचर सुधार सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सीधे फोन पर पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel