[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखें DigiLocker पर, जानें क्या है आसान स्टेप्स

MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखें DigiLocker पर, जानें क्या है आसान स्टेप्स

0
MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखें DigiLocker पर, जानें क्या है आसान स्टेप्स
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. रिजल्ट घोषित होते ही लाखों स्टूडेंट और पेरेंट्स MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर उमड़ पड़ते हैं. भारी ट्रैफिक की वजह से अक्सर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट स्लो हो जाती है या क्रैश कर जाती है. ऐसे में DigiLocker (डिजीलॉकर्स) एक ऐसा टूल है, जिससे आप अपना रिजल्ट न सिर्फ तुरंत देख सकेंगे, बल्कि अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे. 

डिजीलॉकर (DigiLocker) क्यों जरूरी है?

डिजीलॉकर भारत सरकार की एक डिजिटल सेवा है, जहां आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड और पैन कार्ड सेफ रख सकते हैं. खास बात यह है कि Digilocker से डाउनलोड की गई मार्कशीट हर जगह में (कॉलेज एडमिशन, सरकारी नौकरी) पूरी तरह मान्य होती है. आपको फिजिकल कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ती. 

MP Board 10th Result: डिजीलॉकर से एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker App डाउनलोड करें या फिर digilocker.gov.in पर जाएं. 
  • अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन कर लें. 
  • उसके बाद एजुकेशन सेक्शन पर जाएं. 
  • वहां MPBSE चुनें और 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रोल नंबर डालें. 
  • सबमिट करते ही आपके स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगा. 

Digilocker से रिजल्ट डाउनलोड करने के फायदे 

  • रिजल्ट तुरंत मिल जाता है. 
  • मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में सेव हो जाती है. 
  • कहीं भी कभी भी एक्सेस कर सकते हैं. 
  • आपके डॉक्यूमेंट सुरक्षित रहते हैं. 

डिजीलॉकर पर मार्कशीट नहीं दिखें तो क्या करें?

कई बार रिजल्ट (MP Board 10th Result) जारी होने के कुछ घंटों बाद मार्कशीट डिजीलॉकर पर अपडेट होती है. अगर आपको Not Found या Technical Error दिखे, तो घबराएं नहीं. थोड़ा इंतजार करें और फिर से कोशिश करें. तब तक आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in भी चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कैसे देखें MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel