[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MP Board 10th Result 2026: कल आएगा रिजल्ट, जानें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

MP Board 10th Result 2026: कल आएगा रिजल्ट, जानें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

0
MP Board 10th Result 2026: कल आएगा रिजल्ट, जानें पिछले साल के टॉपर्स के नाम
बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को जारी करने जा रहा है. लाखों स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है. ऐसे में रिजल्ट से पहले पिछले साल के टॉपर्स और पासिंग प्रतिशत को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि MP Board 10वीं रिजल्ट 2025 में किन छात्रों ने टॉप किया था और कुल प्रदर्शन कैसा रहा था.

प्रज्ञा जायसवाल ने किया था टॉप

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था. सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा ने 10वीं कक्षा में 500 में से 500 अंक (100%) हासिल किया. उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करके इतिहास रच दिया.

पिछले साल के टॉप 5 स्टूडेंट्स

  • प्रज्ञा जायसवाल
  • आयुष दिवेदी
  • शैजाह फातिमा
  • मानसी साहू
  • सुहानी प्रजापति

क्या रहा पासिंग प्रतिशत?

पिछले साल MP बोर्ड 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 76.22% रहा था. इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 79.27% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 73.21% रहा. इससे साफ है कि पिछले साल MP बोर्ड 10वीं कक्षा में छात्राओं ने छात्रों से अच्छा प्रदर्शन किया.

कब और कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in

कैसे देखें MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट?

सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” ऑप्शन पर टैप करें.
फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- DigiLocker से कैसे देखें CBSE Board 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरा प्रोसेस

Previous article बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर बरसे चंपाई सोरेन, बोले- जमीनी हकीकत कुछ और, कागजों पर चल रही योजनाएं
Next article चीन ने दिया 4-पॉइंट पीस प्लान, होर्मुज में अमेरिकी एक्शन पर ड्रैगन का रिएक्शन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel