[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कैसे देखें MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कैसे देखें MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

0
खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कैसे देखें MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
MP बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है. लंबे इंतजार के बाद अब जल्द ही रिजल्ट जारी होगा. कॉपियों की चेकिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब बोर्ड अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में जुटा है. एमपी बोर्ड हर साल 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में घोषित करता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, स्टूडेंट्स तुरंत अपना मार्कशीट ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर पाएंगे. 

MP Board 10th Result 2026: किन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए इन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना मार्कशीट देख सकेंगे. 

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in

रोल नंबर से ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं. 
  • MP Board 10th Result लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें. 
  • सबमिट बटन दबाएं. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

SMS से भी मिल सकता है रिजल्ट

अगर किसी वजह से वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट (MP Board 10th Result 2026) चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल से एक खास फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है. जैसे ही बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, स्टूडेंट SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • सब्जेक्टवाइज मार्क्स 
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस

इन सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर चेक करें. अगर किसी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें. 

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट (MP Board 10th Result 2026) आने के बाद स्टूडेंट्स को अगली क्लास यानी 11वीं में एडमिशन लेना होता है. इसमें आपको अपने पसंद के स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) का सिलेक्शन करना होगा.  इसलिए स्टूडेंट्स के पास समय है की वे रिजल्ट आने से पहले ही सोच लें कि आगे कौन सा स्ट्रीम लेना है. 

यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द, जानें बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel