[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results LIC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

LIC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

0
LIC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट
कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

LIC AAO AE Final Result 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 841 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

LIC AAO AE Final Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “LIC AAO AE Final Result 2026” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF फाइल के रूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें.

इस भर्ती से जुड़ी अहम तारीखों की बात करें तो आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और 8 सितंबर 2025 तक चली. इसके बाद परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई. प्रीलिम्स का रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को आया, जबकि मेन्स परीक्षा 8 नवंबर 2025 को हुई. मेन्स का रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को घोषित किया गया. इसके बाद AAO/AE मेन्स रिजल्ट 25 फरवरी 2026 को जारी हुआ और अब 10 अप्रैल 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

आगे क्या होगा

फाइनल रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब अगले चरण यानी मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. मेडिकल टेस्ट में फिट पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: अब नहीं फटेगी मार्कशीट, UPMSP ने जोड़े नए सिक्योरिटी फीचर्स

Previous article तुला राशि 10 अप्रैल 2026: आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानें पूरा राशिफल
Next article बेमौसम बरसात से लातेहार में टूट रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, महुआ फसल का हो रहा है नुकसान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel