[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JSSC Teacher Result 2025: झारखंड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट संशोधित, 207 अभ्यर्थी हो गए कम

JSSC Teacher Result 2025: झारखंड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट संशोधित, 207 अभ्यर्थी हो गए कम

0
JSSC Teacher Result 2025: झारखंड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट संशोधित, 207 अभ्यर्थी हो गए कम
JSSC Teacher Result 2025 Revised: शिक्षक की सांकेतिक तस्वीर

JSSC Teacher Result 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का पुराना परिणाम रद्द कर दिया है और नया रिजल्ट जारी किया है. इस संशोधित रिजल्ट में 1454 उम्मीदवार पास हुए हैं. पहले 1661 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे, लेकिन अब 207 कम हो गए हैं. पुराने रिजल्ट में 1390 गैर पारा शिक्षक और 271 पारा शिक्षक शामिल थे.

JSSC Teacher Result 2025: परिणाम संशोधन का कारण

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार यह संशोधन किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आयोग ने परिणामों को पुनः जांचा. कई अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटि में दिखाया गया था, जबकि वे पहले से आरक्षण का लाभ ले चुके थे. ऐसे अभ्यर्थियों को अब आरक्षित श्रेणी में स्थानांतरित किया गया है. इसी प्रकार पारा शिक्षक श्रेणी के कुछ उम्मीदवार जो उम्रसीमा में छूट लेकर अनारक्षित श्रेणी में सफल घोषित हुए थे, उन्हें भी संशोधित रिजल्ट में आरक्षित श्रेणी में कर दिया गया है.

खाली पदों की स्थिति

स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित और विज्ञान) के लिए कुल 5008 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी. लेकिन संशोधित परिणाम के बाद भी 3554 पद खाली रह गए हैं. 21 जुलाई को जारी पिछले परिणाम में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए थे. इस बार भी बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों के न मिलने से नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हुई है.

जिलावार संशोधित परिणाम

संशोधित परिणाम के अनुसार विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या घटी है. उदाहरण के लिए बोकारो में पूर्व में 97 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे, जो संशोधित रिजल्ट में घटकर 92 हो गए. इसी तरह गोड्डा में 67 से घटकर 58, चतरा में 78 से घटकर 64 और गिरिडीह में 178 से घटकर 160 रह गए. वहीं रांची में 127 से घटकर 122 और पलामू में 142 से घटकर 119 अभ्यर्थी ही सफल घोषित हुए हैं. लगभग सभी जिलों में सफल अभ्यर्थियों की संख्या घटी है.

प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया

गणित और विज्ञान विषय में कुल 5008 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके विरुद्ध आयोग ने 2734 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए आमंत्रित किया था. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट और झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए यह संशोधित परिणाम जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: CM शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, 10वीं 12वीं के बोर्ड टॉपर को लैपटॉप और 3 लाख का इनाम

Previous article PM Modi Xi Jinping Meeting : ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी, शी जिनपिंग ने कहा
Next article Bihar Teachers Attendance : स्कूलों में सख्ती,अब शिक्षकों से मांगे जाएंगे ग्रुप फोटो
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel