[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JSSC Teacher Result 2025: झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

JSSC Teacher Result 2025: झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

0
JSSC Teacher Result 2025: झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
JSSC Teacher Result 2025

JSSC Teacher Result 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JPSTAACCE-2023) का संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद आए इस रिजल्ट में कुल 4333 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.

यह परिणाम इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) के गणित- विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा शिक्षक पदों के लिए जारी किया गया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

पहले 4817 थे सफल, अब 4333 अभ्यर्थी पास

इस परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम पहले जारी हुआ था, जिसमें 4817 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था और लगभग 7151 उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी हो चुका था. लेकिन शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर संशोधित रिजल्ट निकाला गया है. नए परिणाम में 4333 उम्मीदवार पास हुए हैं.

अभी बाकी है स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का संशोधित परिणाम

रिजल्ट के अनुसार, इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य का परिणाम घोषित कर दिया गया है, लेकिन स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा और सामाजिक विज्ञान विषय) का संशोधित रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है. आयोग के मुताबिक, यह भी जल्द घोषित किया जाएगा.

नियुक्ति प्रक्रिया

इस भर्ती परीक्षा के जरिए झारखंड में लगभग 11 हजार पदों पर बहाली की जानी है. अब तक स्नातक प्रशिक्षित गणित- विज्ञान शिक्षक का संशोधित रिजल्ट जारी हो चुका है और सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी मिल चुका है.

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाएं.
  • “Revised Result of Intermediate Trained Sahayak Aacharya under JPSTAACCE-2023” लिंक पर क्लिक करें.
  • PDF फाइल खुल जाएगी, जहां Ctrl+F दबाकर अपना नाम/रोल नंबर खोजें.
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट ध्यान से जांचें और आगे की प्रक्रिया के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

Previous article VIRAL VIDEO: हिरण को देखते ही झपटा बाघ, छटपटाते रह गया हिरण, वीडियो देख सहम जायेंगे आप
Next article Dhanbad News: तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में असंगठित मजदूरों का हंगामा, पदाधिकारी से मारपीट
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel