[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JEECUP Seat Allotment Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEECUP Seat Allotment Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
JEECUP Seat Allotment Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JEECUP Seat Allotment Result 2025

JEECUP Seat Allotment Result 2025: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल पॉलीटेक्निक (JEECUP) ने 2025 सत्र के लिए राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने JEECUP काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अब अपने अलॉटमेंट का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है.

JEECUP Seat Allotment Result 2025: इन स्टेप्स से करें चेक

  • सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “Round 1 Seat Allotment Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिख जाएगा.
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

JEECUP UP Polytechnic Seat Allotment Result 2025 यहां डायेरक्ट लिंक से चेक करें.

JEECUP काउंसलिंग के पहले राउंड में वही छात्र शामिल हैं जिन्होंने एंट्रेंस परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरी तरह सही तरीके से कराया था. सीट अलॉटमेंट में उम्मीदवारों की रैंक, कैटेगरी, सीट की उपलब्धता और उनकी चॉइस फिलिंग को ध्यान में रखते हुए कॉलेज अलॉट किया गया है. अगर किसी छात्र को उसकी पसंद का कॉलेज नहीं मिल सका है, तो वह अगले राउंड में अपनी चॉइस बदलकर फिर से मौका ले सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

यदि छात्रों को अलॉट हुई सीट पसंद है, तो उन्हें तय समय सीमा के अंदर फीस जमा कराकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा. जो छात्र पहले राउंड से संतुष्ट नहीं हैं, वे अगले राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं. ध्यान रखें कि यदि समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा नहीं किया गया, तो अलॉट की गई सीट कैंसिल भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: इतने मार्क्स पर IIT Delhi में तुरंत मिल जाएगा एडमिशन, देखें बीटेक कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें

Previous article शांति समिति की बैठक से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
Next article आधा भारत नहीं जानता iPhone और iPad में ‘i’ का मतलब, जान जाएगा तो कहलाएगा स्टीव जॉब्स का सगा वाला
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel