[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JEE Main Answer Key Out: जेईई मेन पेपर 2 का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

JEE Main Answer Key Out: जेईई मेन पेपर 2 का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

0
JEE Main Answer Key Out: जेईई मेन पेपर 2 का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
JEE Main Result 2025

JEE Main Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज 15 फरवरी 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 पेपर-2 (बीआर्क और बीप्लानिंग) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि “चुनौतियों के लिए ऑब्जेक्शन शुल्क 16 फरवरी 2025 तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा. चुनौतियों के लिए शुल्क अन्य किसी मोड से स्वीकार नहीं किया जाएगा. 16 फरवरी 2025 (रात्रि 11:50 बजे) के बाद किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा.”

कैसे डाउनलोड करें JEE Mains Paper 2 का आंसर की ?

1. सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
2. इसके बाद, जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें.
3. अब, जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क/बीप्लानिंग की अंतिम उत्तर कुंजी PDF के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी.
4. उस पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें.
5. आगे के संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन ?

सभी उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है. अभ्यर्थी 16 फरवरी तक जेईई मेन 2025 पेपर-2 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं. उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति आपत्ति 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क अदा करना होगा.

कैसे होगी मार्किंग ?

जेईई मेन पेपर-2 में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) के लिए प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तरों पर एक अंक की कटौती होती है. संख्यात्मक मूल्य वाले प्रश्नों में भी सही उत्तर पर चार अंक मिलते हैं, लेकिन इनमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है. ड्राइंग टेस्ट में दो प्रश्न होते हैं, जिनका मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाता है.

Also Read: Pariksha Pe Charcha: “सबके पास सिर्फ 24 घंटे”, PM Modi ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

Also Read: Pravesh Verma Education: कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ?

Previous article बेटी है अनमोल रत्न, इसके बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं
Next article शिक्षक की कार बस से टकराई, लगी चोट
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel