[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट इस दिन आ सकता है, जानें कब होगा JEE Advanced Exam

JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट इस दिन आ सकता है, जानें कब होगा JEE Advanced Exam

0
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट इस दिन आ सकता है, जानें कब होगा JEE Advanced Exam
JEE Mains Result 2025

JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. बता दें कि परीक्षा के लिए आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है. ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन 2025 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स JEE Mains की ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक हुआ था. बता दें कि इसके लिए आंसर की 12 अप्रैल 2025 को जारी हुई थी. अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है. रिजल्ट जारी होने का बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

JEE Mains Result 2025: ऐसे करें चेक

  • जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद JEE Mains Session 2 Exam Result 2025 के ऑप्शन पर जाएं.
  • अगले पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

JEE Advanced Exam Date: कब होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा?

जेईई मेन में पास होने वाले छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जाती है. बता दें कि इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित होने वाली है. आईआईटी कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस एग्जाम डेट 2025 जारी कर दी है. परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी.

जेईई एडवांस्ड पेपर 1 का समय सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक और पेपर 2 का समय दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक निर्धारित है. जेईई मेन्स में टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जाती है. जेईई एडवांस्ड में पास होने वालों को JoSSA Counselling में रजिस्टर करना होता है.

Also Read: UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: अपलोड हो रही यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट, यहां देखें कब तक आ सकता है रिजल्ट

Previous article आज मनाई जा रही है मेष संक्रांति, जानें पूजा विधि और इस दिन का विशेष महत्व
Next article बार बार फोन हो जा रहा है डिस्चार्ज? अपना लें यह 5 टिप्स फिर दुगनी हो जाएगी बैटरी लाइफ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel