[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानें एडवांस्ड की डेट

JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानें एडवांस्ड की डेट

0
JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानें एडवांस्ड की डेट
स्टूडेंट्स की सांकेतिक GIF (Canva)

JEE Main Session 2 परीक्षा में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स के लिए आज का दिन काफी अहम हो सकता है. परीक्षा देने वाले छात्र लंबे समय से अपने स्कोर का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है. इस बार परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद 11 अप्रैल को आंसर की जारी हुई थी. अब एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल 2026 को जारी होने वाला है. जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

JEE Main Session 2 Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main Session 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Date of Birth डालें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

इस बार JEE Main Session 2 के लिए आवेदन 1 फरवरी 2026 से शुरू हुए थे और 25 फरवरी तक फॉर्म भरे गए थे. परीक्षा शहर की जानकारी 22 मार्च को दी गई थी और एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी हुए थे.

JEE Advanced 2026 की तारीख

JEE Main पास करने वाले कैंडिडेट्स अब JEE Advanced 2026 की तैयारी में जुट जाएंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 2 मई 2026 तक चलेगी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई है.

JEE Advanced परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होंगे और रिजल्ट 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा. इसलिए जिन छात्रों का Main में अच्छा स्कोर है, वे अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें.

यह भी पढ़ें: JEE Main के बाद कैसे मिलेगी IIT बॉम्बे में एंट्री? जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

Previous article अनंत सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत ये नेता पहुंचे 1 अणे मार्ग, बैठक से पहले नेताओं ने क्या कहा?
Next article Delhi Weather : दिल्ली वालों सावधान, अब चलने वाली है लू, यहां देखें 24 अप्रैल तक का वेदर अपडेट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel