[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results जेईई मेन की आंसर की जारी, इस दिन तक करें ऑब्जेक्शन

जेईई मेन की आंसर की जारी, इस दिन तक करें ऑब्जेक्शन

0
जेईई मेन की आंसर की जारी, इस दिन तक करें ऑब्जेक्शन
JEE Main Answer Key चेक करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

JEE Main Answer Key 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर सभी सेट के लिए आंसर की जारी हुई है. इस आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने का भी ऑप्शन मिला है. कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर की मदद से आंसर की चेक कर सकते हैं.

जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 नवंबर 2025 तक का समय मिला था. जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई थीं. इसके लिए आंसर की जारी हो गई है.

JEE Main Answer Key 2026 ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर जाएं.
  • अगले पेज पर Answer Key Challenge for JEE(Main) पर क्लिक करें.
  • अब एप्लीकेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते आंसर की चेक करने का विकल्प मिल जाएगा.
  • यहीं ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी ऑप्शन मिलता है.

JEE Main Answer Key 2026 OUT यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

JEE Main Answer Key पर ऑब्जेक्शन का मौका

जो भी उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे उस पर ऑनलाइन आपत्ति (चैलेंज) दर्ज कर सकते हैं. हर एक सवाल पर आपत्ति करने के लिए 200 रुपये फीस जमा करना होगा. बता दें कि ये फीस नॉन रिफंडेबल है. आंसर की पर आपत्ति करने की तारीख 4 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक है.

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया Annexure 1 में दी गई है. कैंडिडेट्स के ऑब्जेक्शन को एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा सॉल्व किया जाएगा. इसके बाद ही रिजल्ट जारी होगा. ऑब्जेक्शन का विकल्प भी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बीटेक सीएस या आईटी, जानें किस ब्रांच की डिमांड रहेगी सबसे ज्यादा

Previous article नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार धराया
Next article 200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा, जियो का धमाकेदार ऑफर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel