[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results NTA ने जारी किया JEE मेन का रिजल्ट, 12 स्टूडेंट को मिले 100 पर्सेंटाइल

NTA ने जारी किया JEE मेन का रिजल्ट, 12 स्टूडेंट को मिले 100 पर्सेंटाइल

0
NTA ने जारी किया JEE मेन का रिजल्ट, 12 स्टूडेंट को मिले 100 पर्सेंटाइल
JEE Main 2026 Result

JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे टाइम से स्टूडेंट्स रिजल्ट का वेट कर रहे थे. रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 12 स्टूडेंट को 100 पर्सेंटाइल मिला है. श्रेयास मिश्रा ने टॉप किया है.

देखें पहले 10 टॉपर के नाम

  1. श्रेयस मिश्रा
  2. नरेन्द्रबाबू गारी महित
  3. शुभम कुमार
  4. कबीर छिल्लर
  5. चिरंजीब कर और
  6. भावेष पात्र
  7. अनय जै
  8. अर्नव गौत
  9. पासाला मोहित
  10. माधव विराड़िया

आज ही जारी हुआ था फाइनल आंसर की

NTA ने इससे पहले 16 फरवरी 2026 को फाइनल आंसर की जारी की थी. NTA ने X पर नोटिस जारी करते हुए लिखा, फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की डाउनलोड करने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जाएं. इस बार 9 सवालों को हटाया गया है.

13,04,653 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

जेईई मेन 2026 के पेपर-1 (BE/BTech) में इस बार कुल 13,04,653 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 महिला परीक्षार्थी थीं. कैटेगरी के आधार पर देखें तो सामान्य वर्ग से 4,52,825, ओबीसी-एनसीएल से 5,17,336, ईडब्ल्यूएस से 1,60,958, एससी वर्ग से 1,29,902 और एसटी वर्ग से 43,632 छात्रों ने परीक्षा दी.

JEE Main 2026 Result कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें.
  • Security Code भरें और लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • इसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

Previous article कीर्तन से जदुपति चटर्जी ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
Next article जंगली हाथी ने स्कूल को पहुंचाया नुकसान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel