[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results ग्रामीण डाक सेवा भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, आगे की प्रक्रिया जानें

ग्रामीण डाक सेवा भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, आगे की प्रक्रिया जानें

0
ग्रामीण डाक सेवा भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, आगे की प्रक्रिया जानें
India Post GDS Result 2026: पोस्ट ऑफिस के वर्कर (PC-Freepik)

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यह मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी. GDS की इस भर्ती परीक्षा के जरिए 28740 पोस्ट पर भर्ती की जानी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया है.

मार्कशीट में ग्रेड प्वॉइंट और नंबर दोनों हो तो कैसे तय होगी मेरिट?

कई बार कुछ बोर्ड अपने कैंडिडेट्स को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में अपने स्टूडेंट्स को ग्रेड प्वॉइंट और नंबर दोनों देते हैं. ऐसे मामले में मार्कशीट में दिए गए प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी. साफ कर दें कि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी.

पिछले साल कब जारी हुआ था GDS भर्ती का रिजल्ट?

पिछले साल के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के 20 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल यानी कि 2026 में मार्च के पहले सप्ताह रिजल्ट जारी हो सकता है.

मेरिट लिस्ट निकलने के बाद की प्रक्रिया?

मेरिट लिस्ट में चुने गए कैंडिडेट्स को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. भारतीय डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट स्टेट ब्रांच पोस्ट मास्टर, डाक सेवक जैसे पद भरे जाएंगे.

कब शुरू की गई थी आवेदन प्रक्रिया?

भारतीय डाक सेवक की ओर से GDS की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हुई थी. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 थी. इसके बाद 18-19 फरवरी तक कैंडिडेट्स को फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था.

इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं.
  • होमपेज पर GDS First Merit List लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और DOB जैसे जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर India Post GDS Merit List 2026 PDF खुल जाएगी.
  • PDF में अपना एप्लीकेशन नंबर सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं.

किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

  • सामान्य : 12,696 पद
  • ओबीसी : 5,694 पद
  • एससी : 3,942 पद
  • एसटी : 2,716 पद
  • EWS : 2,719 पद
  • दिव्यांग : 869 पद

यह भी पढ़ें- MBBS या BDS, 12वीं के बाद मेडिकल में करियर के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट

Previous article धनबाद के बरमसिया में होली के दिन दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में दो युवक घायल
Next article बिहार विधानसभा में मीडिया की एंट्री पर सख्ती,गेट नंबर 10 से आगे नो एंट्री, 5 मार्च के लिए आदेश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel