[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results India Post GDS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अप्रैल को, जानें कब आएगी 3rd लिस्ट

India Post GDS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अप्रैल को, जानें कब आएगी 3rd लिस्ट

0
India Post GDS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अप्रैल को, जानें कब आएगी 3rd लिस्ट
स्टूडेंट्स की सांकेतिक GIF

India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक सेकेंड लिस्ट में जगह पाने वाले सभी उम्मीदवारों को 27 अप्रैल 2026 तक तय पते पर जाकर अपने डक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना जरूरी है. यह प्रक्रिया भर्ती के लिए बहुत अहम मानी जाती है. अगर कोई उम्मीदवार इस दौरान उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी नियुक्ति रोक दी जाएगी.

India Post GDS Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को कई जरूरी डॉक्यूमेट्स दिखाने होंगे. इसमें 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट शामिल हैं. मेडिकल सर्टिफिकेट किसी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए.

GDS भर्ती में फाइनल सेलेक्शन मेरिट (India Post GDS Result) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही होता है. किसी भी तरह की गलत जानकारी या फर्जी डॉक्यूमेंट मिलने पर उम्मीदवार की उम्मीद खत्म हो सकती है. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और मेरिट बेस्ड है, इसमें इंटरव्यू की भूमिका नहीं होती.

मई में आएगी थर्ड लिस्ट

दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार रहेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि GDS की तीसरी लिस्ट मई 2026 के तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकती है. पिछले साल भी इसी समय के आसपास तीसरी लिस्ट जारी की गई थी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम अभी नहीं आया है, उन्हें उम्मीद बनाए रखनी चाहिए.

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं. वहां शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स सेक्शन में जाएं और अपने राज्य का चयन करें. इसके बाद संबंधित मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा JEE Main रिजल्ट, जानें पिछले साल कब आया था परिणाम

Previous article जामताड़ा के नए एसपी शंभू कुमार सिंह ने संभाला पदभार
Next article बांग्लादेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मिडिल ईस्ट युद्ध का सीधा असर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel