[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी, jam2026.iitb.ac.in पर करें चेक

IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी, jam2026.iitb.ac.in पर करें चेक

0
IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी, jam2026.iitb.ac.in पर करें चेक
इंडियन स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो और रिजल्ट पेज (Canva)

IIT JAM 2026 Result: आईआईटी जैम 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे की तरफ से जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आईआईटी जैम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2025 तय की गई थी. इसके बाद एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे. परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2026 को देश के करीब 116 शहरों में किया गया था.

ऐसे चेक करें IIT JAM 2026 का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर IIT JAM 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना Enrollment ID या Email ID और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद अब एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. जो उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करते हैं, वे JAM स्कोर के आधार पर अलग-अलग IIT और अन्य संस्थानों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन

IIT JAM का स्कोर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए छात्रों को MSc, MSc (Tech), MS (Research), MSc-MTech Dual Degree, Joint MSc-PhD, MSc-PhD Dual Degree और Integrated PhD जैसे कोर्स में दाखिला लेने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: GATE 2026 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

Previous article Hazaribagh: केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आवास बुलडोजर से ध्वस्त, सरकार पर बरसे ‘नेताजी’
Next article मिहिजाम नप उपाध्यक्ष बने महावीर राय, तो जामताड़ा नपं की ज्योत्सना देवी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel