[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results ICAI CA Result 2025 Date OUT: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल का रिजल्ट, यहां करें चेक

ICAI CA Result 2025 Date OUT: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल का रिजल्ट, यहां करें चेक

0
ICAI CA Result 2025 Date OUT: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल का रिजल्ट, यहां करें चेक
ICAI CA Result 2025 (सांकेतिक फोटो)

ICAI CA Result 2025 Date OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल के रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिस के अनुसार, सीए इंटर, फाउंडेशन और फाइनल का रिजल्ट 3 नवंबर पर 2025 को जारी होने वाला है. सीए का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर चेक सकते हैं.

ICAI ने बताया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे. साथ ही, ICAI वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी जिसमें टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे.

ICAI CA Result 2025 हजारों छात्रों को इंतजार

हर साल की तरह इस बार भी देशभर से हजारों छात्रों ने सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा दी थी. यह परीक्षा देश के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक मानी जाती है. ऐसे में अब सभी उम्मीदवारों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.

ICAI CA Result 2025 ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर आपको “CA Result 2025 – Foundation / Intermediate / Final” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Roll Number और Registration Number / PIN दर्ज करना होगा.
  • सभी डिटेल भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका ICAI CA Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे ध्यान से चेक करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

कब हुई थी परीक्षाएं?

सीए की परीक्षाएं सितंबर 2025 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की गई थीं. फाइनल कोर्स की ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को हुई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को हुई. वहीं, इंटरमीडिएट कोर्स की ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की गई, और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को हुई.

इसके अलावा, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को हुई थीं. जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट और अन्य अपडेट के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी विभागों में ग्रुप 2 और 3 में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000

Previous article Bihar Chunav 2025 : लालू राज में हुई थी 32 हजार किडनैपिंग, PM मोदी सम्राट को बनाएंगे बड़ा आदमी, मुंगेर में बोले अमित शाह
Next article ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे…’, पीएम मोदी ने मंच पर गुनगुनाया छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा का गीत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel