[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

0
आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
IBPS SO Main Result 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

IBPS SO Main Result 2025 OUT: IBPS Specialist Officer भर्ती परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS SO Main Result 2025 जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से 1000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, इसलिए मेन्स रिजल्ट सभी कैंडिडेट्स के लिए बेहद अहम है.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 28 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई और उसका रिजल्ट 17 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ था. अब मेन्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इसके बाद इंटरव्यू राउंड होगा और अंत में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. अनुमान है कि फाइनल रिजल्ट जनवरी या फरवरी 2026 में घोषित किया जा सकता है.

IBPS SO Main Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें.
  • ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CRP Specialist Officers सेक्शन को खोजें.
  • यहां आपको IBPS SO Main Result 2025 का लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number, Password या Date of Birth डालें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट भी रख लें.

IBPS SO Main Result 2025 Check Here

अब आगे क्या होगा

मेन्स रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू राउंड में बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल चयन होगा. इसलिए जिनका रिजल्ट क्लियर हुआ है, उन्हें अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

IBPS SO भर्ती हर साल बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का बड़ा मौका देती है. इसलिए जिनका मेन्स रिजल्ट क्लियर हुआ है, उनके लिए यह सफलता की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां करें चेक

Previous article छात्राओं द्वारा डायल 112 पर कॉल करने पर मनचलों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Next article उद्योग मंत्री से की सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण की मांग
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel