[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results आईबीपीएस पीओ का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

आईबीपीएस पीओ का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

0
आईबीपीएस पीओ का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक
IBPS PO प्रीलिम्स रिजल्ट (सांकेतिक तस्वीर)

IBPS PO Pre Result 2025: आईबीपीएस पीओ रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगा. ये परीक्षा देशभर के लाखों उम्मीदवारों द्वारा दी गई थी. अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं ताकि आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को पक्का कर सकें.

IBPS PO में 5208 पदों भर्ती

IBPS PO भर्ती हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग सेक्टर में एक सुनहरा अवसर लेकर आती है. इस साल कुल 5208 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे.

IBPS PO Pre Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर में ibps.in टाइप करें और ऑफिसियल वेबसाइट खोलें.
  • होमपेज पर “CRP PO/MT Prelims Result 2025” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा.
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं.

IBPS PO मेंस परीक्षा

जो भी उम्मीदवार इस प्रीलिम्स एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक से ऊपर आएंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे. IBPS PO के लिए मुख्य परीक्षा यानी मेंस एग्जाम अक्टूबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है. आईबीपीएस पीओ भर्ती के रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट आप ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें ताकि रिजल्ट के समय किसी प्रकार की गलती या देर न हो.

यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती के भाषा विषय का Revised रिजल्ट जारी, घटी सफल उम्मीदवार की संख्या

Previous article Makhana Pakoda Recipe: त्यौहार का सीजन हो या शाम का स्नैक्स, ट्राई करें ये क्रिस्पी मखाना पकौड़ा 
Next article Narendra Modi Birthday : जब पीएम मोदी से मिलने के पहले विपिन को लग गई प्यास, जानें वह किस्सा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel