[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results IBPS ने जारी किया क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट, जानिए आगे की प्रक्रिया 

IBPS ने जारी किया क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट, जानिए आगे की प्रक्रिया 

0
IBPS ने जारी किया क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट, जानिए आगे की प्रक्रिया 
IBPS Clerk Mains Result 2026 Out: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

IBPS Clerk Mains Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 2 मार्च 2026 को क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. ध्यान रहे कि इस रिजल्ट में चंडीगढ़ के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट शामिल नहीं है.

शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले फेज के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है. इन चरणों को पूरा करने के बाद ही फाइनल सेलेक्शन होगा.

कब हुई थी IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा?

IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती के माध्यम से कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के कुल 15,701 पदों को भरा जाना है.

कैसे चेक करें IBPS क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट? 

  • स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • स्टेप 2 – होमपेज पर CRP Clerical Cadre लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3 – Result of Online Main Examination का ऑप्शन चुनें.
  • स्टेप 4 – अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/DOB दर्ज करें.
  • स्टेप 5 – डिटेल्स सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6 – भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये डिटेल्स 

IBPS क्लर्क मेन्स 2025 स्कोरकार्ड में कैंडिडेट्स को निम्न जानकारियां जांचनी चाहिए:

  • कैंडिडेट्स का नाम
  • पिता का नाम
  • कैटेगरी और सब कैटेगरी 
  • किस राज्य के लिए आवेदन किया गया है 
  • मेन्स परीक्षा की डेट 
  • क्वालीफाइंग स्टेटस

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी डिटेल्स की जांत कर लें. 

इससे पहले कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किया गया था. मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर पर प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई अंक काटा जाता है.

क्या है क्लर्क भर्ती के लिए योग्यता?

योग्यता की बात करें तो IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई थी. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की गई, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की गई.

यह भी पढ़ें- ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जल्द, ऐसे चेक करें अपनी मेरिट लिस्ट

Previous article गर्मी के मौसम में बनाएं टेस्टी ड्रिंक्स, ट्राई करें ये आइडियाज 
Next article सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, धू-धूकर जली दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्ट फैसेलिटी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel