[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results DigiLocker से कैसे देखें CBSE Board 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरा प्रोसेस

DigiLocker से कैसे देखें CBSE Board 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरा प्रोसेस

0
DigiLocker से कैसे देखें CBSE Board 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरा प्रोसेस
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Official Website)

CBSE 10th Result on DigiLocker: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर डाउन हो सकता है. ऐसे में डिजिलॉकर (DigiLocker) सबसे सेफ और आसान तरीका है, जहां स्टूडेंट को अपना रिजल्ट और ओरिजिनल मार्कशीट मिलता है. अगर आपको नहीं पता कि डिजिलॉकर से रिजल्ट (CBSE 10th Result on DigiLocker) कैसे देखते हैं, तो आइए जानते हैं. 

डिजिलॉकर ही क्यों है बेस्ट?

रिजल्ट के समय लाखों छात्र एक साथ सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in खोलते हैं, जिससे वह स्लो हो जाती है. डिजिलॉकर भारत सरकार का एक सेफ क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है. यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट हर जगह मान्य (Valid) होती है. आपको फिजिकल मार्कशीट के लिए स्कूल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि Digilocker में डिजिटल साइन वाली ओरिजिनल कॉपी भी मिलती है. 

डिजिलॉकर पर अकाउंट कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले DigiLocker App डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं. 
  • Sign Up पर क्लिक करें. 
  • अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें. 
  • 6 अंकों का एक Security PIN सेट करें. 
  • फिर आधार नंबर डालें. 
  • लास्ट में मोबाइल पर आए OTP को भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें. 

क्या है 6 डिजिट का Security PIN?

सीबीएसई हर साल स्कूलों को स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष सिक्योरिटी पिन की लिस्ट भेजता है. कई बार डिजिलॉकर अकाउंट को पूरी तरह एक्टिव करने के लिए इस पिन की जरूरत पड़ती है. अगर आपके पास यह नहीं है, तो आप अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं. हालांकि, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से भी लॉगिन करना काफी आसान है. 

CBSE 10th Result on DigiLocker: डिजिलॉकर से कैसे देखें CBSE 10वीं का रिजल्ट? 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं. 
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. 
  • होमपेज पर Education सेक्शन पर जाकर CBSE पर क्लिक करें. 
  • उसके बाद CBSE 10 Marksheet पर क्लिक करें. 
  • फिर रोल नंबर और एडमिट कार्ड आइडी डालें. 
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. 

यह भी पढ़ें: कल जारी होगा MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें कम नंबर आने पर क्या करें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel