[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results GATE Result 2025 OUT: गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

GATE Result 2025 OUT: गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
GATE Result 2025 OUT: गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
GATE Result 2025

GATE Result 2025 OUT: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE Exam 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- gate2025.iitr.ac.in पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी. गेट परीक्षा का रिजल्ट होने के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

GATE Result 2025 ऐसे करें चेक

  • गेट परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Check GATE Exam Result by IIT Roorkee के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्कोरकार्ड चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

GATE Result 2025 Direct Link: यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

कब हुई थी GATE 2025 की परीक्षा ?

GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था. यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी. सुबह का सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चला. परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों में इस परीक्षा में भाग लिया, जो इंजीनियरिंग और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च अध्ययन और करियर के लिए महत्वपूर्ण है.

इन IIT’s में GATE के स्कोर से मिलता है एडमिशन

  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी हैदराबाद
  • आईआईटी रुड़की
  • आईआईटी मंडी
  • आईआईटी खड़गपुर

बीते सालों में कितने छात्रों ने किया था क्वालीफाई

वर्षउत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या
20241,29,268
20236.70 लाख
20221,12,678
20217,11,542
20209,13,275

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम जल्द, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे की मां बनने की सच्चाई छिपाएगी रूही, इस कारण सदमे में आएगा अरमान
Next article आपकी खुशियों पर नहीं लगेगी किसी की नजर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये सीख
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel