GATE 2026 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

GATE 2026 Result: गेट एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से गेट 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

By Ravi Mallick | March 18, 2026 8:39 PM

GATE 2026 Result: इंजीनियरिंग की सबसे अहम परीक्षाओं में से एक GATE 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार परीक्षा का आयोजन IIT Guwahati की ओर से किया गया था. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

GATE परीक्षा 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. वहीं अब 18 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है, जिससे उन्हें अपने अंक और ऑल इंडिया रैंक की जानकारी मिल सकेगी.

ऐसे चेक करें GATE 2026 का रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे GATE 2026 Result या Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Enrollment ID / Email ID और Password दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

GATE 2026 Result Check Here

यह परीक्षा हर साल उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो MTech, PhD जैसे कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं या फिर कई सरकारी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं.

GATE स्कोरकार्ड क्यों है जरूरी?

GATE स्कोरकार्ड सिर्फ रिजल्ट देखने के लिए ही नहीं बल्कि आगे कई जगह काम आता है. देश के कई बड़े इंजीनियरिंग संस्थान जैसे IIT, NIT और IIIT में MTech और रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन के लिए GATE स्कोर जरूरी होता है.

इसके अलावा कई सरकारी कंपनियां यानी PSU जैसे IOCL, NTPC, BHEL, ONGC भी भर्ती के दौरान GATE स्कोर को मानती हैं. ऐसे में अच्छा स्कोर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी और पढ़ाई दोनों के रास्ते खुल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: जामिया में UG PG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कई नए कोर्स लॉन्च