[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results जल्द जारी होगी गेट आंसर की, इन स्टेप्स की मदद से करें डाउनलोड

जल्द जारी होगी गेट आंसर की, इन स्टेप्स की मदद से करें डाउनलोड

0
जल्द जारी होगी गेट आंसर की, इन स्टेप्स की मदद से करें डाउनलोड
GATE 2026 Answer Key: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

GATE 2026 Answer Key: Indian Institute of Technology Kharagpur (IIT Kharagpur) जल्द ही GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स अपने स्कोर का अनुमान लगाने के लिए आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके जरिए अभ्यर्थी अपने आंसर की का मिलान कर सकेंगे और आपत्ति दर्ज कर सकेंगे.

आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन का मौका

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के कुछ दिनों बाद ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दी जाएगी. यदि किसी कैंडिडेट को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए तय फीस देनी होगी. एक्सपर्ट की टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी. सही आपत्तियों को स्वीकार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

GATE 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर GATE 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Enrollment ID / Email और Password दर्ज कर लॉगिन करें.
  • संबंधित पेपर की Answer Key PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

GATE स्कोर से एडमिशन और सरकारी नौकरी

GATE परीक्षा केवल पोस्टग्रेजुएट एडमिशन का रास्ता नहीं खोलती, बल्कि करियर के कई बड़े अवसर भी प्रदान करती है. अच्छे स्कोर के आधार पर उम्मीदवार Indian Institutes of Technology (IITs), National Institutes of Technology (NITs) और अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में MTech और PhD कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं.

इसके अलावा कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) और सरकारी कंपनियां भी GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं. इसलिए आंसर की और उसके बाद आने वाला रिजल्ट उम्मीदवारों के करियर के लिए बेहद अहम माना जाता है. अच्छी रैंक और उच्च स्कोर न सिर्फ टॉप संस्थानों में एडमिशन का मौका देते हैं, बल्कि आकर्षक सैलरी पैकेज और स्थायी सरकारी नौकरी का रास्ता भी खोलते हैं.

यह भी पढ़ें- अरे वाह! अब एक ही रैंक पर अलग-अलग IIT में कर सकेंगे पढ़ाई

Previous article चौथे हफ्ते में भी नहीं रुकी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, जानें 29वें दिन की कमाई
Next article सावधान! 24 और 25 फरवरी को झारखंड में गरजेगा आसमान, होगी बारिश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel