[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results CTET 2026 का रिजल्ट जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक

CTET 2026 का रिजल्ट जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक

0
CTET 2026 का रिजल्ट जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

CTET 2026 Result: सीटीईटी परीक्षा देने वाले लाखों कैंडिडेट्स अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अच्छी खबर यह है कि यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE की ओर से CTET 2026 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

इससे पहले बोर्ड ने CTET 2026 की आंसर की जारी कर दी थी. आंसर की आने के बाद कैंडिडेट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

कब हुई थी परीक्षा?

CTET 2026 की परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में कराई गई थी. कुछ जगहों पर तकनीकी कारणों की वजह से दोबारा परीक्षा भी कराई गई. री-एग्जाम 1 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था.

परीक्षा खत्म होने के बाद 12 मार्च 2026 को इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. इसके बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था. अब बोर्ड अंतिम रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है.

ऐसे चेक करें CTET 2026 Result

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CTET 2026 Result का लिंक दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें.

क्या होता है CTET?

CTET यानी Central Teacher Eligibility Test एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार देश के अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा दो पेपर में होती है. पेपर-1 प्राथमिक कक्षाओं के लिए और पेपर-2 ऊपरी कक्षाओं के लिए होता है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड में Grace Marks कैसे मिलते हैं? जानें पूरा फॉर्मूला

Previous article 37 दिन बाद नानू मिंज की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
Next article हनीमून एंजॉय कर रही वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान खान संग तस्वीरें वायरल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel