[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सीबीएसई क्लास 10वीं का कंपार्टमेंट का रिजल्ट, cbse.gov.in करें चेक

CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सीबीएसई क्लास 10वीं का कंपार्टमेंट का रिजल्ट, cbse.gov.in करें चेक

0
CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सीबीएसई क्लास 10वीं का कंपार्टमेंट का रिजल्ट, cbse.gov.in करें चेक
CBSE 10th Supplementary Result 2025

CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं के लिए कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.

CBSE Class 10 Compartment परीक्षा कब हुई?

सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी. अधिकतर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलीं. हालांकि कुछ विषयों की परीक्षा दो घंटे यानी सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक आयोजित की गई. परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई और अब सभी छात्र-छात्राएं बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

CBSE Class 10th Compartment Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CBSE Class 10 Compartment Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल नंबर दर्ज करें.
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं.

कितने मार्क्स पर होंगे पास?

सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. यदि छात्र को निर्धारित प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक करें और आवश्यक कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें: 50000 कैदी हों या शरणार्थी छात्र, सबके लिए मसीहा बनी 17 साल की मन्नत, ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज में चयन

Previous article मां ने कर ली थी दूसरी शादी, बेटे ने दोस्तों संग रची साजिश… स्कॉर्पियो से कुचलकर कर दी हत्या!
Next article वाहन के धक्के से बाइक सवार जीजा-साला घायल, रेफर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel