[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है CBSE 12वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है CBSE 12वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

0
बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है CBSE 12वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक
सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट्स सांकेतिक तस्वीर

CBSE Board 12th Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट जारी करने के संकेत मिले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि CBSE Board का रिजल्ट कब और कहां देख सकते हैं.

क्यों हो रही है रिजल्ट में देरी?

एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. रिजल्ट आज ही जारी किया जा सकता है. फिलहाल कुछ टेक्निकल कारणों से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाई है.

18 लाख स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है

इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18,59,551 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसे में इन 18 लाख स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करता रहा है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट कभी भी आ सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker, UMANG App और SMS समेत कई प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

किन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोर देख सकेंगे:

  • CBSE Results Portal
  • CBSE Official Website
  • DigiLocker
  • UMANG App

CBSE Result 2026: ऐसे करें चेक 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
  1. DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

DigiLocker के जरिए छात्र डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • DigiLocker
  • वेबसाइट या ऐप खोलें.
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • Education सेक्शन में जाएं.
  • CBSE विकल्प चुनें.
  • रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
  1. UMANG App से रिजल्ट कैसे चेक करें?

UMANG ऐप पर भी छात्र आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं-

  • UMANG App डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.
  • लॉगिन करने के बाद CBSE सर्च करें.
  • Class 12 Result 2026 ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

रिजल्ट चेक करते समय रखें ये बातें ध्यान

  • रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड अपने पास रखें.
  • वेबसाइट स्लो होने पर घबराएं नहीं, कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें.
  • डिजिटल मार्कशीट को फ्यूचर के लिए डाउनलोड जरूर करें.
  • किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

पिछले साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 87 प्रतिशत से अधिक रहा था. इस बार भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है. बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स, पास प्रतिशत और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की जानकारी भी जारी कर सकता है.

कब हुई थी परीक्षा?

CBSE ने इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है, लेकिन DigiLocker पर रिजल्ट सेक्शन एक्टिव होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- सबसे पहले DigiLocker से ऐसे चेक करें, हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Previous article KATIHAR: कमलाधार नदी पर 3.92 करोड़ की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया शिलान्यास
Next article चारदीवारी के अभाव में टेटिया बंबर थाना परिसर असुरक्षित, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel