[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results सरप्राइज कर सकता है CBSE बोर्ड, 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां कर सकेंगे चेक

सरप्राइज कर सकता है CBSE बोर्ड, 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां कर सकेंगे चेक

0
सरप्राइज कर सकता है CBSE बोर्ड, 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां कर सकेंगे चेक
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE Board 10th Result 2026: पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी करता है. हालांकि, इस बार उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल महीने में ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th Result) जारी करके छात्रों को सरप्राइज कर सकता है. अगर आपने भी इस साल 10वीं की परीक्षा दी है, तो अपना रोल नंबर निकाल कर तैयार रखें.

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड मई के महीने में ही नतीजे जारी करने के मूड में है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है, लेकिन सोशल मीडिया और खबरों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के भीतर ही आपको गुड न्यूज मिल जाएगी.

CBSE Board 10th Result 2026: इन वेबसाइट पर होगा जारी

रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो जाता है, इसलिए इन डायरेक्ट लिंक्स को अपने पास सेव रखें-

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.gov.in

CBSE Board 10th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां ‘CBSE 10th Result 2026’ वाले लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID भरें.
  • जैसे ही ‘Submit’ दबाएंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसका स्क्रीनशॉट ले लें या फिर डाउनलोड करके रख लें.

वेबसाइट पर जो रिजल्ट दिखेगा, वो तुरंत की जानकारी के लिए है. आपकी असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूल से ही मिलेंगे. हां, अगर आप चाहें तो डिजिलॉकर वाली मार्कशीट का इस्तेमाल आगे की पढ़ाई या एडमिशन के लिए कर सकते हैं, क्योंकि वो भी पूरी तरह मान्य होती है.

ऐसे मिलेगी मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट DigiLocker पर भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे. छात्र वहां से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि स्कूल से मिलने वाली ओरिजिनल मार्कशीट बाद में मान्य दस्तावेज होगी.

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट

Previous article Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला : आरोपी पति-पत्नी के खातों में हैं 67 लाख रुपये
Next article Bokaro News : सर्जरी के नयी-नयी शोध के बारे में दी गयी जानकारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel