[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results CBSE Board रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, DigiLocker पर लिंक एक्टिव

CBSE Board रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, DigiLocker पर लिंक एक्टिव

0
CBSE Board रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, DigiLocker पर लिंक एक्टिव
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपना अकाउंट तैयार कर सकते हैं. DigiLocker रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन देता है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाना होगा. इसके अलावा वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाना होगा.

DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE Board 10th Result 2026

  • DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप खोलें.
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • इसके बाद CBSE Result/Marksheet सेक्शन पर जाएं.
  • अब अगले पेज पर अपनी कक्षा चुनें.
  • रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

रिजल्ट आने से पहले छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और DigiLocker लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें. कई बार रिजल्ट के समय सर्वर स्लो होने की वजह से परेशानी होती है, इसलिए DigiLocker और UMANG दोनों विकल्प तैयार रखना बेहतर रहेगा. साथ ही मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, रोल नंबर और अंक जैसी जानकारी ध्यान से जांच लें.

DigiLocker ने दी जानकारी

UMANG पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • UMANG ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं.
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • अब “CBSE Board” सर्च करें.
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

CBSE ने साफ कर दिया है कि 10वीं के छात्रों को पहले बोर्ड एग्जाम के बाद तुरंत पासिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा. शुरुआत में केवल मार्कशीट जारी की जाएगी और वही DigiLocker पर उपलब्ध होगी. पासिंग सर्टिफिकेट बाद में दूसरे बोर्ड एग्जाम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कल आएगा MP Board का रिजल्ट, जानें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

Previous article अग्निशमन सेवा सप्ताह : अस्पतालों में मॉकड्रिल व फायर ऑडिट
Next article मीनापुर भर्री में आग लगने से 10 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel